देहरादून

कैंट विधानसभा में मोदी सरकार के सफलतम 09 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर सेवा सुशासन गरीब कल्याण के स्वप्न को साकार करते हुए जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जी.एम.एस मण्डल कैन्ट विधानसभा द्वारा क्षेत्र में कर रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिये गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ. अशोक लूथरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ अर्चना लूथरा, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. आभास मेहरोत्रा के घर पर जाकर भाजपा सरकार के सफलतम 09 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कलयाणकारी योजना के बारे में अवगत कराया गया मोदी सरकार, धामी सरकार निरंतर जनमानस के उत्थान के लिये कार्य कर रही है।

कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि सरकार ने पिछले 9 वर्षों में चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा खेल औद्योगिक जैसे प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किये है। अटल आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य योजना गरीबों के लिये वरदान साबित हुई है। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे , पूर्व मण्डल अध्यक्ष बबलू बंसल , महामंत्री शेखर नौटियाल , मण्डल उपाध्यक्ष ए.के महाजन जी, मण्डल मंत्री हितेश चैधरी, अभिषेक शर्मा, नामित पार्षद संजय सिंघल, जोगेश गुप्ता, गौरव भाटिया, शक्ति केन्द्र संयोजक पंकज प्रजापति , अमन जोशी आदी लोग उपस्थित रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा, 23 अप्रैल को खुलेंगे भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट, 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
शीतलहरी रात्रि में अचानक शहर के चौक-चौराहों पर पंहुच डीएम ने देखी अलाव व्यवस्था, रेनबसेरों में रहने वालों का जाना हाल
मुख्यमंत्री धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित, विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन