देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कौलागढ स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में पूर्व विधायक स्व० हरबंस कपूर की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मूर्ति का अनावरण करते हुए स्व० हरबंस कपूर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और मैं आज जहां पर भी हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं। उन्होंने कहा हरबंस कपूर निरंतर क्षेत्र के विकास को सक्रिय रहते थे। आज उनकी स्नेह स्मृतियां हमारे हृदय पर अंकित है। उन्होंने स्व. हरबंश कपूर को नमन करते हुए राज्य के लिए उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं को शीघ्र ही अपने वायदे के अनुसार मसूरी भ्रमण कराया जायेगा।
इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री मधु भट्ट, वरिष्ठ नेता विनय गोयल, डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, अशोक वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, हरीश नारंग, विक्की खन्ना, बबलू बंसल, कैप्टन भूपाल सिंह, अर्जुन कोहली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता विशाल, वंदना ठाकुर, कमलराज, पिंकी बिष्ट, पार्षद नंदनी शर्मा, समिधा गुरुंग आदि उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखंड पुलिस परिवार के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस लाइन देहरादून में हर्ष उल्लास से मनाया गया दीपावली व करवाचौथ का पर्व, मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया दीपावली व करवाचौथ का त्योहार
करोडों की धोखाधड़ी कर हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री धामी से नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु 5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में की प्रदान