प्रेमनगर केहरी गांव में आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव पर आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने की शिरकत, बाबा साहेब ना होते तो महिलाओं को कभी नहीं मिलता शिक्षा और समानता का अधिकार- चंदन रामदास

देहरादून

प्रेमनगर केहरी गांव में आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास मुख्य अतिथि एंव मुख्य वक्ता के रुप में पंहुचे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की बाबा साहेब ना होते तो महिलाओं को कभी नहीं मिलता शिक्षा और समानता का अधिकार मंत्री चंदन रामदास ने आपने उद्बोधन में बताया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, रशिया, जैसे कई देश हैं जहां आज भी अपनी मर्जी से कुछ नहीं किया जा सकता है। परंतु भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान हमें दिया है उसी के कारण आज एक शश्क्त भारत का निर्माण हो सका है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों का अनुसरण कर चलती है। मंत्री चंदन रामदास ने विकास कार्यो पर बोलते हुए कैंट विधायक सविता कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि सविता कपूर जी कपूर साहब की तरह ही दिन रात जन सेवा का कार्य कर रही हैं जो कि सराहनीय है। गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए। युवा भाजपा नेता अतुल कपूर ने कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का आभार प्रकट किया उन्होंने बताया कि मेरे पिता स्वर्गीय हरबंस कपूर के समय से केहरी गांव क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। पंरतु सबसे ज्यादा कार्य समाज कल्याण के माध्यम से हुए हैं जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। गोष्ठी में कैन्ट विधानसभा की प्रभारी डॉक्टर बबीता सहोत्रा ने अपने वकतव्य में शिक्षा को बताया अति आवश्यक उन्होंने कहा की बाबा साहेब बडे परिश्रम के बाद शिक्षित बनें शिक्षा के बल पर ही आज उन्हें ये मकाम हासिल हुआ है। क्षेत्रीय भाजपा पार्षद कमल राज ने मंत्री चंदन रामदास एंव अतुल कपूर का आभार जताया
साथ ही उन्होंने स्वर्गीय हरबंस कपूर को याद करते हुए क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी जो कपूर साहब द्वारा कराए गए साथ ही कुछ महत्वपूर्ण मागें भी मंत्री चंदन रामदास के सामने रखीं ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद कमलराज, मंंडल महामंत्री विजय गुप्ता, विनोद रावत, शेखर नौटियाल,मंडल उपाध्यक्ष ऐ.के.महाजन. मंंडल मीडिया प्रभारी विकास बेनवाल, सोशल मीडिया/डाटा प्रबंधन से धीरज ग्रोवर, राहुल चौहान, अतुल बिष्ट, संतोष कोठियाल, संजय गुप्ता, अशोक गहलोत,अशोक कुमार बिडलान, संजय बिडलान, विजय, मोहन ममगई, भगवान दास, नन्दकिशोर, सुशील कुमार, विक्की बिडलान, शिमला देवी,आरती देवी,दर्शन कौर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Share