देहरादून

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर के पुत्र अतुल कपूर ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के गढवाल के लोगों पर दिये बयान को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। भाजूमो कार्यकर्ताओं के साथ किया करन माहरा का पुतला दहन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गढ़वाल वासियों का अपमान किया है उनको सार्वजनिक तौर से माफी मांगनी चाहिए।
अतुल कपूर ने कहा कि गढ़वाल वीरों की भूमि है। गढ़ कन्या वीरांगना तीलू रौतेली की भूमि है। यहां के लोगों का चाहे स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन रहा हो या फिर उत्तराखंड राज्य के गठन का आंदोलन हो लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। हमेशा इंसाफ के लिए आवाज बुलंद करते आए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वीरांगना की भूमि के लोगों को अपमानित किया है। कांग्रेस पार्टी में ऐसे नेता आज भी है जिन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार अपना जनाधार खो रही है । जिसकी बौखलाहट कांग्रेस पार्टी की हर मोर्चे पर दिखाई दे रही है।
पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सफाई करते भी दिखे अतुल कपूर।
कार्यक्रम भाजूमो मंडल अध्यक्ष चंन्द्र सागर उनियाल के नेतृत्व में बल्लीवाला चौक पर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जी,एम, एस, मंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, प्रदेश मंत्री राजेश रावत,उपाध्यक्ष राज कुमार तिवारी, डा, संजीव उपाध्याय, अतुल बिष्ट, संतोष कोठियाल,गौरव शर्मा,ऐ,के, महाजन,अजय सिंह,धीरज ग्रोवर, संजय सिंह, सूरज सिंह बिष्ट, आदि अन्य कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

More Stories
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार, सिनियर सिटीजन से भेंट कर जाना उनका हाल, दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, शादी समारोह के दौरान वेडिंग पॉइंट के बाहर रैकी कर वाहन चोरी की घटनाओं को देता है अंजाम
मुख्यमंत्री धामी द्वारा बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन एवं मंदिर में पूजा-अर्चना