देहरादून
लालकुआं रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।
रेल मंत्रालय ने लालकुआं-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।
More Stories
उत्तराखंड पुलिस परिवार के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस लाइन देहरादून में हर्ष उल्लास से मनाया गया दीपावली व करवाचौथ का पर्व, मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया दीपावली व करवाचौथ का त्योहार
करोडों की धोखाधड़ी कर हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री धामी से नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु 5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में की प्रदान