देहरादून
देहरादून में बीते 9 फरवरी को हुए लाठीचार्ज के बाद पथराव के आरोप में पुलिस ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत 13 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था। बीते शनिवार को 6 आरोपितों को जमानत मिल गई थी। जबकि बॉबी पंवार समेत 6 आरोपितों को 15 फरवरी यानि आज कोर्ट से जमानत मिल गई है
बेरोजगार संघ के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज और पथराव के बाद हिरासत में लिए गए बॉबी पवार समेत सात लोगों को सशर्त जमानत मिल गई है ।। दरअसल बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पथराव और उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत कई युवाओं को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
देहरादून के सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट से बॉबी समेत अन्य की जमानत को लेकर सुनवाई हुई। जमानत पर अभियोजन और बचाव पक्ष में जोरदार बहस हुई, जिसके बाद पथराव और उपद्रव के आरोपी बॉबी समेत सभी युवाओं को जमानत मिल गई है।बॉबी पंवार के अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल का कहना है कि इस मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है।
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार आज देर शाम जमानत के बाद देहरादून जेल से बाहर आए जिसके बाद साथियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बॉबी पवार ने कहा कि आंदोलन अभी भी पूर्व की भांति ही जारी रहेगा।। सरकार को युवा बेरोजगारों की मांगों पर अमल करना चाहिए जिससे बेरोजगारों का आंदोलन समाप्त हो सके, उन्होंने कहा कि जब तक सरकार नियुक्ति प्रक्रिया रोककर जांच नहीं करा देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बता दे कि राजधानी में बीते गुरुवार को युवाओं के आंदोलन के बाद हुए पथराव के मामले में गिरफ्तार बेरोजगार छात्र संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार व उनके साथी अदालत से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हो गए हैं। बॉबी पवार ने समस्त मीडिया बन्धुओं, अधिवक्ताओं व बार एसोसिएशन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी युवाओं का भी आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल,सचिव अनिल कुमार शर्मा,अधिवक्ता शिवा वर्मा,रोबिन त्यागी,दीपक गुप्ता,संग्राम सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
अवस्थापना विकासः गांव हो या शहर, कहीं नहीं कसर, सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान, वित्तमंत्री बतौर सीएम का गया हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान