देहरादून

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने मांगों पर सकारात्मक रुख के लिए धामी सरकार का किया आभार व्यक्त

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार से मिले आश्वासन के बाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने 15 दिनों के लिए स्थगित की हड़ताल
*महासचिव डॉ रमेश कुंवर ने कहा संगठन को विश्वास है कि अगले 15 दिनों में जारी हो जायेंगे सभी माँगो पर आदेश*
देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार के साथ हुई वार्ता में आठ मांगों पर सहमति बन गई है और उन के द्वारा वादा किया गया है कि पंद्रह दिनों में सभी ऐसी माँगों पर जिन पर सहमति बनी है उन पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा हम हमारी माँगों पर त्वरित कार्रवाई के लिए तथा लंबित डीपीसी व अन्य एसडीएसीपी करे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत तथा स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, अपर सचिव स्वास्थ्य महोदया, सचिवालय चिकित्सा अनुभाग, महानिदेशक महोदया तथा प्रशासन अनुभाग निदेशालय का हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव डॉ रमेश कुंवर ने कहा हम आदरणीय सचिव महोदय डॉ आर राजेश कुमार के साथ हुई वार्ता में जिन माँगों पर सहमती बनी है तथा उनके द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया गया है, उन पर कार्रवाई के लिए तथा आदेश जारी होने के लिए पंद्रह दिन का इंतज़ार करेंगे। हम अभी चार से होने वाली हड़ताल को पंद्रह दिनों के लिए स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा इसके साथ ही अगले पंद्रह दिनों तक काली पट्टी बाँध कर ही काम करेंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश महासचिव डॉ रमेश कुंवर ने कहा इसके साथ ही कार्य बहिष्कार हेतु हम संगठन की अट्ठारह अक्टूबर को पुनः बैठक करेंगे और यदि अगले पंद्रह दिनों में घोषणाओं के अनुरूप कोई कार्रवाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हम एक बार पुनः सरकार का हमारी मांगों पर सकारात्मक रुख का धन्यवाद व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि अगले पंद्रह दिनों में सभी माँगो पर आदेश जारी हो जायेंगे।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द