देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है। विज्ञान आधारित कृषि पर अधिक बल दिया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में भी प्राकृतिक खेती को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि एवं उद्यान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल से राजेन्द्र सिंह मलिक, अशोक बालियान, सलवेन्द्र सिंह कलसी, धर्मेन्द्र मलिक एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री धामी से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

More Stories
उत्तराखंड पुलिस परिवार के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस लाइन देहरादून में हर्ष उल्लास से मनाया गया दीपावली व करवाचौथ का पर्व, मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया दीपावली व करवाचौथ का त्योहार
करोडों की धोखाधड़ी कर हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री धामी से नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु 5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में की प्रदान