वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कई देश कोरोना के संकट से जूझ रहे हैं। लेकिन सबसे अधिक प्रभावित सुपरपावर कहे जाने वाला अमेरिका हुआ है। अमेरिका को कोरोना ने बुरी तरह बेबस कर दिया है। अब कोविड-19 से एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की मौतें देखने वाला यह दुनिया का पहले देश बन गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2100 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। अब तक अमेरिका में इस महामारी से 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 4,96,535 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। कोरोना के कारण इटली के बाद अमेरिका में सार्वाधिक मौतें हुई हैं। जबकि, दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित अमेरिका में हैं। इटली में कोरोना से 18,849 मौतें और 1,47,577 संक्रमित है।
More Stories
कैंट विधायक श्रीमति सविता कपूर की अध्यक्षता में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
नेहा जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष BJYM ने ब्रुसेल्स में इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में लिया भाग
भारत ने t20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराया भारत बना 2024 t20 वर्ल्ड कप विजेता देहरादून वासियों ने घंटाघर चौक पर आतिशबाजी एवं भारत माता की जयकारों के साथ मनाया जीत का जश्न