देहरादून: कोरोना वायरस के बीच आज भी उत्तराखंड का लिए अच्छा दिन रहा। स्वास्थ्य विभाग के आज के 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। मंगलवार को जारी बुलेटिन में कुल 19 मरीज ठीक होना दर्शाया गया, वहीँ आज 23 मरीजों का ठीक होना दर्शाया गया है। यानि आज कुल 4 और कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं।
पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड में दो कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत, जांच रिपोर्ट आना बाकी
बता दें कि, स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की ओर से देश के सभी राज्यों में कोरोना संक्रमित मामलों के दोगुने होने का आकलन किया गया था। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में उत्तराखंड देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में संक्रमित मामले दोगुना होने की दर 26.6 दिन है। जबकि पहले स्थान पर केरल और दूसरे स्थान पर उड़ीसा है। ऐसे में लगातार ठीक होते कोरोना मरीजों की संख्या उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर है।

More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री