भारतीय जनता पार्टी जी.एम.एस.मंडल कैन्ट विधानसभा में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन, सभी को जोडे रखने के लिए ऐसे आयोजन समय समय पर होने जरूरी–सविता कपूर

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी जी.एम.एस.मंडल कैन्ट विधानसभा में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ देहरादून में किया गया।
कैन्ट विधायक सविता कपूर ने भाजपा कार्यकर्ताओं एंव क्षेत्र के लोगों के साथ किया सहभोज। जी.एम.एस.मंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे भी सहभोज में रहे मौजूद।
सभी लोग अपने अपने घर से अलग अलग व्यंजन बनाकर हरबंस कपूर बलिका इंटर कॉलेज पंहुचे थे। सभी लोग एक साथ भोजन का आनंद लेते दिखे।
विधायक सविता कपूर ने कहा की सभी को जोडे रखने के लिए ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीता विशाल, क्षेत्रीय भाजपा पार्षद समिधा गुरुंग,महानगर महामंत्री सुमन सिंह,
मंडल महामंत्री शेखर नौटियाल, विजय गुप्ता, अभिषेक शर्मा, किसान मोर्चा से पवन डबराल, शरद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह, मोन्टू गुप्ता, भगत भण्डारी,मंडल मंत्री हितेश चौधरी, मुक्ता वर्मा, श्रीमति मीनाक्षी गोदीयाल श्रीमति सुदर्शना बिष्ट,पुनीत बग्गा, आदि लोग उपस्थित रहे।

Share