देहरादून
राजधानी देहरादून में१२वीं उत्तराखंड वूशू राज्य स्तरीयचैम्पियनशिप का हुआ आगाज। कैन्ट विधायक सविता कपूर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ।
उत्तराखंड के अलग अलग जिलों से 200 से भी अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने पंहुचे हैं देहरादून।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ देहरादून यमुना कालोनी के आफिसर्स क्लब में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कैंट विधायक के कर कमलों द्वारा किया गया।
कैंट विधायक ने सभी प्रतियोगी खिलाड़ियों से भेंट की एंव खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया उन्होंने सुंदर आयोजन के लिए आयोजन के संरक्षक एंव विशिष्ट अतिथि पी.वी.आर.सैनिक संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट एंव आयोजक यगनेश सपकल को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि युवा पीढी को खेल से जुडना चाहिए। खेल हमें स्वस्थ रहने में मददगार है वहीं खेल के माध्यम से अपना भविष्य भी बना सकते हैं मैं आशा करती हूं की आप अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश व देश का नाम रोशन अवश्य करेंगे। इस अवसर पर सरदार भगवान सिंह युनिवर्सिटी से डाक्टर मैय्त्री चतुर्वेदी, आरती सैनी,लीला देवी, विकास बेनवाल,अभिषेक शर्मा, एंव अलग अलग जिलों से कोच एंव रैफरी रहे मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड पुलिस परिवार के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस लाइन देहरादून में हर्ष उल्लास से मनाया गया दीपावली व करवाचौथ का पर्व, मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया दीपावली व करवाचौथ का त्योहार
करोडों की धोखाधड़ी कर हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री धामी से नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु 5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में की प्रदान