देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की हेलीपैड पर चढने व उतरते समय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
केदारनाथ में निरीक्षण के दौरान हादसे का शिकार होकर वित्त नियंत्रक नागरिक उड्डयन अमित सैनी के निधन पर वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शोक जताया है, उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की हैं।

More Stories
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा, 23 अप्रैल को खुलेंगे भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट, 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
शीतलहरी रात्रि में अचानक शहर के चौक-चौराहों पर पंहुच डीएम ने देखी अलाव व्यवस्था, रेनबसेरों में रहने वालों का जाना हाल
मुख्यमंत्री धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित, विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन