हरिद्वार
दिनांक 22.04.2023 को सोशल मीडिया पर तीन युवकों की बंदूक से फायर करते हुए रिल वायरल होने पर कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने रील में दिख रहे तीनों युवकों शहजाद, शहजान व निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ करने पर अलावलपुर निवासी तीनों सगे भाईयों ने बताया गया कि उन्होंने रिल बनाने के लिए लाइसेंसी बंदूक जो निसार के नाम पर रजिस्टर्ड है, से फायर कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। टीम ने घर की तलाशी लेकर एक बंदूक 12 बोर, 03 कारतूस व लाइसेंस बरामद किया। उपरोक्त संबंध में थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है।
*मु.अ.सं.-157/2023*
*धारा – 30 आर्म्स एक्ट व 336 भादवि*
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पते*
1- शहजाद पुत्र शहीद
2- शहजान पुत्र शहीद
3- निसार पुत्र शहीद
समस्त निवासी ग्राम अलावलपुर पथरी
*बरामदगी का विवरण*
एक 12 बोर बंदूक, तीन कारतूस व लाइसेंस

More Stories
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
टी- स्टेट प्रेमनगर में हुई गोकशी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार