देहरादून
पूरे देश भर में आज ईद का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है आज सुबह 8.30 बजे शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने ईदगाह में सैकड़ों की तादाद में आये नमाजियों को नमाज अदा करवाई । देश प्रदेश में खुशहाली तरक्की के लिए सभी के द्वारा दुआ की गई। सुबह से ही मस्जिद में लोगो ने नमाज अदा कर चैन अमन की कामना की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इसके साथ ही रमजान का महीना पूरा हो गया।
इस मौके पर शहर काजी मोहम्मद अहमद काश्मी का कहना है कि हम चाहते हैं कि पूरे मुल्क में खुशहाली आए अमन-चैन सुख शांति हो इस दौरान सभी ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से शहर में पूरी तरह से पुलिस बल मौजूद रहा मौके पर एसपी सिटी सरिता डोभाल खुद मौजूद रही।
ईद का त्यौहार मुस्लिम धर्म का खास त्योहार है। इस दिन को मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद का त्यौहार भाई चारे का संदेश देते है। इस मौके पर घरो में खास प्रकार की सिवाईया आदि पकवान बनाए जाते है।

More Stories
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
टी- स्टेट प्रेमनगर में हुई गोकशी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार