देहरादून

भाजपा नेता अमित कपूर ने कौलागढ़ के त्रिजल विहार व शान्ति विहार क्षेत्र में जन समस्याओं को सुना । क्षेत्र वासियों की मांग पर अमित कपूर पहुंचे थे कौलागढ़। क्षेत्रवासियों ने कई समस्याएं अमित कपूर के सामने रखी जिसमें मुख्यतः त्रिजल विहार में पेयजल संकट एंव शान्ति विहार की कुछ कच्ची सडकों का निर्माण कराने की मांगा रही । अमित कपूर ने सम्बंधित अधिकारियों से बात की और जल्द ही शान्ति विहार की सडकों का निर्माण कार्य, व त्रिजल विहार में

विधायक कैन्ट श्रीमति सविता कपूर की संतुति एंव भाजपा नेता अमित कपूर के अथक प्रयासों से जल्द ही टयूबवैल लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। लोगों ने जताया आभार।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद मोहन नौटियाल, क्षेत्रीय भाजपा पार्षद समिधा सागर गुरूंग, मंंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता विशाल, मंंडल मंत्री सुदर्शना बिष्ट, बूथ अध्यक्ष महेश वर्मा, दुमका, शक्ति केन्द्र संयोजक कौशल नन्दन,सहित अन्य क्षेत्रवासी रहे मौजूद।

More Stories
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा, 23 अप्रैल को खुलेंगे भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट, 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
शीतलहरी रात्रि में अचानक शहर के चौक-चौराहों पर पंहुच डीएम ने देखी अलाव व्यवस्था, रेनबसेरों में रहने वालों का जाना हाल
मुख्यमंत्री धामी ने चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित, विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भूमिका निभाएगा विकसित उत्तराखंड का विजन