नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के सभी राज्यों में मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक संपन्न हो गई है। मुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक चार घंटे से अधिक देर तक चली। अब तक जो खबरें सामने आई हैं। उसके अनुसार देश में लाॅकडाउन बढ़ना लगभग तय है। हालांकि कितने दिनों तक लाॅकडाउन रहेगा।
इसकी आधिकारिकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लाॅकडाउन बढ़ाने के पक्ष में पहले ही ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हामी भरी दी थी। कुछ राज्यों ने बाकायदा केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा था। उत्तराखंड सरकार ने भी केेंद्र को 30 अप्रैल तक लाॅकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
PM Modi ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों की राय जानने के लिए उनसे संवाद किया। इसमें भी लाॅकडाउन बढ़ाने के पक्ष में लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने लाॅकडाउन बढ़ाने पर अपनी सहमति दी है। माना जा रहा है कि लाॅकडाउन करीब 2 सप्ताह और बढ़ाया जा सकता है।
More Stories
एएमसी सेंटर एंड कॉलेज लखनऊ के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) के 56वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, ओटीसी द्वारा एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन 07 अगस्त 2025 को लखनऊ छावनी स्थित कमांड अस्पताल, सेंट्रल कमांड में किया गया।
नेहा जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष BJYM ने ब्रुसेल्स में इंडिया-नाटो पब्लिक पॉलिसी डायलॉग में लिया भाग
बैंकॉक के रैडिसन ब्लू प्लाज़ा में थाई उत्तराखंड एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष वीडियो संदेश भेजकर थाई उत्तराखंड एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की*