देहरादून
आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंची जहां उन्होंने आगामी 29 दिसम्बर को होने जा रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।मंत्री रेखा आर्या ने सभी अधिकारियों को होने जा रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,विधायकगण,खिलाड़ी सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे ऐसे में आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।
इस अवसर पर निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर ,संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट ,संयुक्त निदेशक श्री अजय अग्रवाल ,उपनिदेशक शक्ति सिंह ,प्रधानाचार्य ममगाईं सहित अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
लोगों को भरोसे में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला जालसाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अभियुक्त को लुधियाना पंजाब से किया गिरफ्तार
हर चुनौती को पार कर आगे बढ़ रहा रेस्क्यू अभियान, लापता दो लोगों की तलाश जारी, टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल मीडिया पर गुहार का मुख्यमंत्री ने लिया स्वतः संज्ञान, फोन पर परिजनों से वार्ता कर दिया हर संभव सहायता का आश्वासन