देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक: 07/08/2026 को मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर पृथ्वीपुर विकासनगर स्थित बगीचे में जुआ खेल रहे 05 अभियुक्तों 01- असरफ पुत्र अकबर अली 02- ग़ालिब पूत्र कल्लू 03- सुनील पुत्र मायाराम 04- जीशान पुत्र नसीम अहमद 05- सोएब पुत्र खलील को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 8150 रुपये नगद व 52 ताश के पत्ते बरामद हुये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में मु0अ0सं0 – 236/ 2026 धारा -13G ACT पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
01-असरफ पुत्र अकबर अली निवासी नूर बस्ती बुलाकीवाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 52 वर्ष
02- ग़ालिब पूत्र कल्लू निवासी नूर बस्ती बुलाकीवाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष
03- सुनील पूत्र मायाराम निवासी बरोटीवाला (पृथ्वीपुर खेडा) थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र 38 वर्ष,
04- जीशान पूत्र नसीम अहमद निवासी बुलाकीवाला, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 39 वर्ष,
05- सोयेब पूत्र खलील निवासी बुलाकीवाला कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 28 वर्ष
*बरामद माल*
01- 8150/- रुपये नगद
02- 52 ताश के पत्ते
*पुलिस टीम:*
01- कानि0 मनोज भारती
02- कानि0 अमित परमार

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा