नैनीताल
नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, घरेलू के साथ ही छोटे रेस्टोरेंट व ढाबों में भी व्यसायिक सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की जा रही है।
मुख्य सचिव ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार से पैनिक ना हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हें नियमित रूप से एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड की वित्तीय स्वीकृति
डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई