देहरादून
राजधानी देहरादून में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ समर्थकों के साथ निदेशालय पहुंचे। कहासूनी के बाद माहौल गर्मा गया। कार्यालय परिसर में समर्थकों दुआरा मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। घायल अजय नौडियाल का कोरोनेशन अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद राजधानी में सियासी भूचाल आ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण स्व. सतीश नैनवाल को अर्पित की श्रद्धांजलि
पीपलकोटी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में सुविधाओं को और सशक्त बनाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 257 करोड की वित्तीय स्वीकृति