देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी। राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।


More Stories
चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से चोरी की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, Exhibition Van व पंपलेट के माध्यम से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, *दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार