देहरादून
दिल्ली में हुई बम विस्फोट की घटना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आज दिनांक 13/11/2025 को सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सेलाकुई, पीठ वाली गली, निगम रोड, बायाखाला , जमनपुर आदि क्षेत्रों में पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैगमार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट/भ्रामक खबरों को साझा न करने के सम्बंध में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति के सम्बंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल उसे पुलिस से साझा करने हेतु बताया गया।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, स्पा सेंटर को कराया बंद
मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में की भेंट, अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कराया अवगत