
देहरादून
*“लौह पुरूष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती* के उपलक्ष्य मे पुलिस लाइन देहरादून में रन फोर यूनिटी दौड का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस को राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के आदर्शों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता की शपथ दिलाई गयी। रन फोर यूनिटी का मुख्य उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत का सन्देश आमजनमानस तक पहुंचाना है।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी “रन फोर यूनिटी“ मैराथन का आयोजन किया गया। साथ ही जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विस्तृत अभियान चलाते हुए अनेक *जनउपयोगी गतिविधियों/कार्यक्रमों जैसे: फ्री हैल्थ चैकअप शिविर, वृक्षारोपण, जनजागरूकता शिविर* आदी का आयोजन किया गया।
“रन फॉर यूनिटी” मैराथन के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विघालयो के अध्यापकगणों, छात्र-छात्राओ, स्थानीय नागरिको, अन्य विभाग के कर्मियो तथा स्थानीय पुलिस के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं तथा गणमान्य व्यक्तियों/आम जनमानस को राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया जाना था।
इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उपस्थित छात्र/छात्राओं को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राष्ट्रीय एकता/अखण्डता बनाये रखने एवं देश मे सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सदृढ बनाये जाने हेतु अपना अपेक्षित योगदान दिये जाने का आहवान करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता की शपथ दिलाई गई।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
अवस्थापना विकासः गांव हो या शहर, कहीं नहीं कसर, सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान, वित्तमंत्री बतौर सीएम का गया हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान