देहरादून
स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में जनसेवा करती आ रही है इसी क्रम में संस्था 17/11/2024 से प्रारंभ कर आगामी 6 महीनों के लिए देहरादून क्षेत्र मे *”मधुमेह जागरूकता अभियान”* संचालित करने का संकल्प लिया है, जिसमें आम जनों की *निशुल्क शुगर एवं HbA1c जांच की जाएगी* साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा संगोष्ठियों का आयोजन कर आमजन को मधुमेह से संबंधित जानकारी दी जाएगी और जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस अभियान को 6 महीने से अधिक समय तक भी जारी रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ देहरादून के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों तक इस अभियान का संदेश पहुंचाना हमारा उद्देश्य है ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके। संस्था के अध्यक्ष श्री आयुष खोलिया ने कहा कि संस्था का प्रयास आम जनता को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों के प्रति जागरूक रखने का निरंतर प्रयास रहता है, जो आगे भी जारी रहेगा
इस अभियान के मुख्य सहयोगी हरिश मित्तल, प्रबंधक, वेगा ज्वेलर्स ने इस मुहिम के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता सौमित गर्ग, विनायक होम केयर सर्विसेज के प्रबंधक सागर चौधरी, और दीपक जोशी फोटोग्राफी के प्रबंधक दीपक जोशी सहित अन्य सहयोगी भी इस मुहिम को संपूर्ण देहरादून में चलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
More Stories
उत्तराखंड पुलिस परिवार के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस लाइन देहरादून में हर्ष उल्लास से मनाया गया दीपावली व करवाचौथ का पर्व, मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया दीपावली व करवाचौथ का त्योहार
करोडों की धोखाधड़ी कर हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री धामी से नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु 5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में की प्रदान