देहरादून

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने हेतु कैंट विधानसभा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाये–सचिन गुप्ता
उत्तराखण्ड भाजपा संगठन पर्व के निमित महा सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने हेतु आज कैंट विधान सदस्यता सहयोगी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य *मुख्य वक्ता श्री सचिन गुप्ता* ने कैंट विधानसभा के जी•एम•एस मंडल एवं कांबली मंडल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया *श्री सचिन गुप्ता ने कहा कि कैंट विधानसभा में सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु मंडलों पर 11 सितंबर से 17 सितंबर तक शक्ति केंद्रों एवं बूथों विशेष महा सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है जिसके निमित बूथ स्तर तक सदस्यता सहयोगी की नियुक्ति की गई है व साथ ही बूथों पर अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बन सके उस हेतु पूरी विधानसभा में बूथों पर कार्यक्रम तैयार किए गए

कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा – कि श्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के लिए बहुत सी विशेष जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है जिसको धरातल पर उतारने का काम हमारे देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है उसी से प्रभावित होकर आम जनमानस भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को आतुर है I मंडल अध्यक्ष श्री सुमित पांडेय एवं श्रीमती अंजू बिष्ट ने कहा कि कैंट विधानसभा में सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रदेश संगठन के निर्देशों का कर्मठता के साथ पालन करते हुए कैंट विधानसभा में सबसे अधिक सदस्य भाजपा के बने उसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा
बैठक में श्रीमती अर्चना बागड़ी, मंडल अध्यक्ष सुमित पांड़े, श्रीमती अंजू बिष्ट,पार्षद श्रीमती मीरा कठैत, शेखर नोटियाल, अजय सिंह, राहुल चौहान, हिमांशु गोगिया ,श्रीमती अर्चना आनंद आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा से प्रभावित परिवारों को गैस चूल्हे एवं गैस सिलेंडर राहत सामग्री वितरित की
दून पुलिस की तत्परता से पिल्ला गैंग के 2 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध देसी तमचें व जिंदा कारतूस हुए बरामद
हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में उत्तराखंड की देवडोलियों तथा लोक देवताओं के प्रतीकों एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी–मुख्यमंत्री