देहरादून

*कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार*
भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान रहे मुख्य वक्ता
जी,एम, एस, मंडल कैंट विधानसभा द्वारा महा-सदस्यता अभियान के निमित् एक कार्यशाला यमुना कॉलोनी स्थित आफिसर क्लब में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि व दि्व्प प्रज्वलित कर वंदे मातरम गीत के साथ किया गया मंच संचालन मंडल महामंत्री विजय गुप्ता व शेखर नौटियाल ने किया
मुख्य विषय मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने सबके समक्ष रखा

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान उपस्थित होकर सभी की उपस्थिति का वृत भी लिया साथ ही सब से मिलकर संयुक्त रूप से सदस्यता अभियान में जुट जाने का आह्वान किया

वहीं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014व 2019 की तरह 2024 में भी कैंट विधानसभा का एक एक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाएगा
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल,मंडल पदाधिकारियों सहित बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक व भाजपा पार्षद गण रहे उपस्थित

More Stories
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार, सिनियर सिटीजन से भेंट कर जाना उनका हाल, दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, शादी समारोह के दौरान वेडिंग पॉइंट के बाहर रैकी कर वाहन चोरी की घटनाओं को देता है अंजाम
मुख्यमंत्री धामी द्वारा बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन एवं मंदिर में पूजा-अर्चना