देहरादून

नैशनल इंश्योरेंस द्वारा आयोजित किया गया वृक्षारोपण समारोह
21 जुलाई 2024 को नैशनल इंश्योरेंस कं. लि., क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून के तत्वाधान में ए. डब्ल्यू. एच. ओ. कालोनी आई.टी.बी.पी. सीमा द्वार में वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नैशनल इंश्योरेंस के उप महाप्रबंधक श्री मनोज पांगती ने पर्यावरण के प्रति जागरुकता की आवश्यकता पर बल दिया।

ए.डब्ल्यू.एच.ओ. रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के चेयरमैन श्री कर्नल एस. डी. सहगल ने प्रथम वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण समारोह का शुभारंभ किया गया। एसोसिएशन के महासचिव श्री विनोद रावत द्वारा लगाए गए पौधों के पालन तथा संरक्षण के लिए सभी को संकल्प दिलाया गया। नैशनल इंश्योरेंस के प्रबंधक श्री नितिन कुमार और श्री मधुर नागवान, उपप्रबंधक श्री संजीव सखूजा, श्री रामरूप मीणा, वेल्फेयर एसोसिएशन के श्री बाबूराम शर्मा और श्री सूरज बिष्ट ने भी वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में रामअवध यादव, वैदिक नागवान, हरपाल आदि की उपस्थिति भी उल्लेखनीय है।

More Stories
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
टी- स्टेट प्रेमनगर में हुई गोकशी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार