देहरादून

*कैंट विधानसभा के वार्ड 33 यमुना कॉलोनी में हरेला पर्व के उपलक्ष में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*
उत्तराखंड के पौराणिक लोक पर्व के शुभ अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 33 यमुना कॉलोनी में वृक्षारोपण किया जिसमें क्षेत्रीय जनता एंव भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
कैंट विधानसभा में स्वर्गीय हरबंस कपूर के समय से ही हरेला पर्व बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करके मनाया जाता रहा है वर्तमान कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर अपने पति एंव भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर का अनुसरण करते हुए उसी प्रकार कार्य करती हुई देखी जा रही है

वृक्षारोपण कार्यक्रम में आम, अमरूद,जामून, आंवला जैसे फलदार पेड़ लगाए गए।
इस अवसर पर सविता कपूर ने सभी कार्यकर्ताओं एंव आम जनता से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने की अपील की और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सभी लोगों से वृक्षारोपण करनें व वृक्षारोपण के बाद लगाए गए पौधे का रखरखाव देखभाल करने को कहा वहीं राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने हरेला का पौराणिक एंव सांइटिफिक महत्व बताया की किस प्रकार हमारे पूर्वजों ने इस प्रकार के त्योहारों को हमारी संस्कृतिक परम्पराओं से जोड़े रखनें का कार्य किया।
मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण जरुर करें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, अतुल बिष्ट,सूरज बिष्ट, संतोष कोठियाल, मीडिया प्रभारी विकास बेनवाल, मनोनीत पार्षद यमुना कॉलोनी संजय सिंघल, राजकुमार तिवारी, श्रीमती सुमन सिंह,भगत सिंह भण्डारी, अजय सिंह, सुमन सिंह, सीमा डंगवाल, अर्चना आनंद, दिवान चंद प्रजापति,पंकज प्रजापति, अभिषेक शर्मा, कु०मेघा, हितेश चौधरी,आदि अन्य लोग उपस्थित रहे

More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री