देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। साथ ही लम्बित अपराधों के त्वरित अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय संस्थानों/प्रतिष्ठानों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही रात्रि में नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस चैकिंग का जायजा लेने तथा प्रभावी पुलिस चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त अपने-अपने क्षेत्रों निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये।

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के तहत पीएम पोषण एवं समग्र शिक्षा की समीक्षा की