देहरादून
राजधानी दून में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला। इसके साथ ही कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार एक घर मे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी हादसे में घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा सवार चालक नशे में धुत्त था। उसने सबसे पहले बाइक को बहुत तेज टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा सवार चालक नशे में धुत्त था। उसने सबसे पहले बाइक को बहुत तेज टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
बाइक पर पिता पुत्र सवार थे। हादसे में पिता रोहित फिलिप (42) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अनूप (27) जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घायल को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य घायलों को भी दून अस्पताल ले जाए जाने की सूचना है।
वहीं, कुछ अन्य को टक्कर मारने के बाद इनोवा कार एक घर मे जा घुसी। परिसर में खड़ी एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा चालक को पकड़ लिया। जिसका नाम गुनीत सिंह बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए कोरोनेशन जिला अस्पताल ले जाया गया।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी, जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति