देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों तक शासन-प्रशासन की सेवाओं को सीधे पहुँचाने में एक नई मिसाल कायम की है। एक सप्ताह के दौरान राज्य भर में 93 बहुद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें कुल 6396 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया और 28,959 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। सरकारी सेवाओं की पहुँच और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इन शिविरों में ग्रामीणों को 9061 प्रमाणपत्र भी निर्गत किए गए।
मुख्यमंत्री धामी इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और पात्र लोगों को जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए गंभीर हैं। उन्होंने इस अभियान की नियमित समीक्षा की और स्वयं शिविरों में जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में ग्रामीणों से फीडबैक लिया और दिन में विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों पर चर्चा की और अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण जनता के लिए शासन-प्रशासन के दरवाजे खोलने और उनके समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। गत 17 दिसंबर से शुरू हुए यह अभियान डेढ़ माह तक संचालित होंगा। इस पहल के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ग्रामीण जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे उनके द्वार पर मिले, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी रूप से हो सके। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ तप्रता से उपलब्ध कराए जांय। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रीगणों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश दिये हैं।
मंगलवार को राज्य की 10 न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1572 शिकायतों का निस्तारण हुआ, 6563 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला और 2446 प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले के मोस्टामानू मेला स्थल पर आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग किया।

More Stories
23 जनवरी को बारिश एवं बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने जनपदों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपदों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में आवास विभाग को मिले नए आयाम, आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ली प्राधिकरण की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
बिल्ड बैक बैटर के लक्ष्य को ध्यान में रखें विभाग-सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन ने की सेंदाई फ्रेमवर्क के तहत विभागीय प्रगति की समीक्षा, एक सप्ताह में एक्शन प्लान बनाने के दिए निर्देश