देहरादून
दिनांक 28/07/2025 को सांई लोक कालोनी झींवरहेडी शिमला बायपास रोड देहरादून में कुछ संधिक्त लोगो के किन्नर बनकर एक नवनिर्मित घर मे गृहप्रवेश के अवसर पर बधाई मांगने के लिए आने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर चौकी नया गांव से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही किन्नर के भेष में आये 03 व्यक्ति मौके से फरार हो गए तथा उनके साथ ढोल लेकर आए एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम यासीन पुत्र रोशन अली निवासी माई का तकिया, सराय मेहंदी, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 32 वर्ष बताया। जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने तीन अन्य साथियों, जिनमे से 02 लड़के किन्नर के छद्म भेष में थे, के साथ सांई लोक कालोनी में एक नवनिर्मित घर पर गृहप्रवेश की बधाई मांगने के लिए आया था, जिन पर आसपास के लोगों को संदेह होने पर उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। अभियुक्त तथा उसके साथियों द्वारा उक्त घर से बधाई के नाम से पैसे लेने का प्रयास लिया गया था। अभियुक्त के साथियों के संबंध में जानकारी करने पर उनके भी समुदाय विशेष के होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
यासीन पुत्र रोशन अली निवासी माई का तकिया, सराय मेहंदी, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र- 32 वर्ष

More Stories
सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ट्रेकिंग रूट पर पहाडियों एवं जंगलों के बीच फंसे युवको के लिये मददगार बनी दून पुलिस, 10 युवक ट्रेकिंग के दौरान रात्रि में रास्ता भटककर फंस गये थे जंगल में, युवकों का सकुशल रेस्क्यू कर निकाला बाहर
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाले गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, परीक्षा पर चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन, स्कूली परीक्षा चुनौति नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव है–मुख्यमंत्री