देहरादून
नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग ने खुले में सीवर बहाने के मामले में सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसेफिक गोल्फ और द कैपिटल अपार्टमेंट जीटीएम का एक-एक लाख रुपये का चालान किया है। इसके अलावा एक हॉस्टल संचालक पर किचन का गंदा पानी खुले में बहाने पर 20 हजार रुपये का चालान किया गया।
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि जागृति विहार के समीप टचवुड स्कूल के सामने जीटीएम द्वारा निर्मित द कैपिटल सोसायटी के पिछले गेट पर स्थित एसटीपी प्लांट से लगातार सीवर के रिसाव के कारण गंदगी फैल रही है। इससे आसपास बीमारी और संक्रमण फैलने का खतरा है। इसी तरह राजपुर वार्ड स्थित पैसेफिक गोल्फ अपार्टमेंट के एसटीपी प्लांट से रिसाव के कारण आसपास फैल रही गंदगी को लेकर भी शिकायत मिली थी। सोमवार को टीम मौके पर पहुंची। मौके पर निरीक्षण में सफाई मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य अनुभाग ने पैसेफिक गोल्फ अपार्टमेंट के मैनेजर नेगी और द कैपिटल (जीटीएम) अपार्टमेंट के सचिव को एक-एक लाख रुपये का नोटिस काटकर तय राशि जुर्माने के तौर पर जमा करने के निर्देश दिए। वहीं
सहस्रधारा रोड पर हॉस्टल संचालक हरिओम चौधरी का किचन का गंदा पानी खुले में बहाने पर 20 हजार रुपये का चालान किया गया है।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई उपनल की बोर्ड बैठक, यूओआरए के गठन का पारित हुआ प्रस्ताव
विभागीय आपदा प्रबंधन योजना बनाने की डेडलाइन तय, सचिव आपदा सुमन ने 28 फरवरी तक का दिया समय
मुख्यमंत्री के विज़न में शहरी विकास को नई दिशा, हरिद्वार-रुड़की महायोजना 2041 पर राज्य सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, राज्य सरकार शहरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध- डॉ. आर. राजेश कुमार